गुवा सेल में एमडीओ के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों की विशाल बैठक, 14 मार्च को रैली का ऐलान

गुवा सेल एमडीओ विरोध

Gua : गुवा सेल में प्रस्तावित MDO System लागू करने के विरोध में बुधवार शाम रामनगर स्थित वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में मजदूरों और ग्रामीणों की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मजदूर संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आसपास के गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एमडीओ प्रणाली का एकजुट होकर विरोध करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता Rama Pandey ने की। उन्होंने कहा कि Steel Authority of India Limited के गुवा प्रबंधन द्वारा एमडीओ प्रणाली लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका मजदूर संगठन और स्थानीय ग्रामीण मिलकर कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मजदूर एकजुट होकर संघर्ष करें तो गुवा में एमडीओ प्रणाली को लागू होने से रोका जा सकता है।

गुवा सेल एमडीओ विरोध

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन धीरे-धीरे मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रहा है। उदाहरण के तौर पर कोलकाता स्थित रुबी अस्पताल के गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया है, जिससे मजदूरों को इलाज के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि एमडीओ प्रणाली लागू करने की तैयारी के तहत बाहरी कंपनियों जैसे KCC, Larsen & Toubro और Maa Sarla Company को कार्य देने की बात सामने आ रही है। यदि यह प्रणाली लागू होती है तो वर्षों से काम कर रहे सप्लाई मजदूरों की स्थिति प्रभावित होगी और मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम लिए जाने की आशंका जताई गई। इससे मजदूरों के अधिकारों और रोजगार पर भी असर पड़ सकता है।

गुवा सेल एमडीओ विरोध

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एमडीओ प्रणाली के विरोध में 14 मार्च को गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष एक विशाल रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में रामा पांडे के अलावा अंतर्यामी महाकुड़, संजु गोच्छाईत, जिला परिषद सदस्य Devki Kumari, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के विश्वजीत तांती, चंद्रिका खंडायत, जानों चातर, नूतन सुंडी, प्रशांत चाम्पिया, सुशील पूर्ति, किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *