झरझरा जंगल से भाकपा माओवादी का एक सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र झरझरा के जंगल से भाकपा माओवादी सदस्य नोयल उर्फ मुरूम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछ ताछ के बाद कार्यवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नोयल सोय उर्फ मुरुम झराझरा में छिपा है. इसके बाद टोकलो पुलिस ने गुरुवार को झरझरा में सर्च अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया. नोयल सोय सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के बारुहातु छतनीबाड़ा का रहने वाला है. वह कई मामलों का आरोपी है. पुलिस काफी दिनों से उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप