Steel Authority of India Limited की किरीबुरू खदान में हादसा, ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा

किरीबुरू खदान में हादसा

गुवा संवाददाता: सेल की किरीबुरू खदान स्थित सर्विस सेंटर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर में तेल डालने के दौरान अचानक आग लग जाने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल श्रमिक की पहचान किरीबुरू के आर.सी. सिंह हाटिंग निवासी बिरसा के रूप में हुई है।

Gua में Steel Authority of India Limited ( SAIL) की राजाबुरु खदान पर 75% स्थानीय रोजगार की मांग तेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरसा ट्रांसफार्मर में तेल भरने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक तार में स्पार्क हुआ, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसे बिजली का करंट नहीं लगा, बल्कि स्पार्क से लगी आग के कारण वह घायल हुआ।

घटना के तुरंत बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल बिरसा को सेल के किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे IG Hospital Rourkela (आईजीएच) राउरकेला रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं श्रमिकों के बीच हादसे को लेकर चिंता का माहौल है। सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल पर एहतियाती उपायों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय श्रमिकों का कहना है कि खदान क्षेत्र में कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों और निगरानी व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि घायल श्रमिक के उपचार की समुचित व्यवस्था की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

http://गिट्टी क्रशर व खदान बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का फैसला, मजदूरों को फुल एंड फाइनल भुगतान की उठी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *