Adityapu Nagar Nigam Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 10, 15 और 18 के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम, विकास और अधूरे कार्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ भरे गए पर्चे

उमेश प्रमाणिक

आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को वार्ड संख्या 11 से 18 तक के कई प्रमुख उम्मीदवारों ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है।

Adityapur Municipal Election Ward13: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 13 से शांतनु घोष ने किया नामांकन, विकास के संकल्प के साथ जीत का दावा, देखें Video

​वार्ड 15: पूर्व सैनिक और पुराने दिग्गजों में त्रिकोणीय मुकाबला

​वार्ड संख्या 15 इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला पेश कर रहा है। यहाँ से तीन प्रमुख चेहरों ने दावेदारी पेश की है:

* ​कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव: पूर्व वायु सेना सैनिक ने अपनी प्राथमिकताओं में शिक्षित समाज और देश समर्पण की भावना को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के साथ देश का विकास उनकी प्राथमिकता है।



* ​उमेश प्रमाणिक: पिछले चुनाव में भी प्रत्याशी रहे उमेश प्रमाणिक ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य वार्ड की उन योजनाओं को पूरा करना है जो पिछले कार्यकाल में अधूरी रह गई थीं।

* ​देबू चटर्जी: पूर्व वार्ड पार्षद देबू चटर्जी ने अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों के दम पर चुनावी मैदान में वापसी की है। उन्होंने दावा किया कि जनता उनके पुराने ‘विकास की गंगा’ वाले कार्यकाल को याद कर उन्हें फिर से मौका देगी।

देबू चटर्जी

​वार्ड 18: बदलाव की लहर का दावा

​वार्ड 18 से प्रत्याशी राजू लोहार ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार वार्ड की जनता बदलाव चाहती है। उनका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।


​वार्ड 10: पिता की विरासत बनाम नए विकास के वादे

​वार्ड संख्या 10 में मुकाबला काफी भावनात्मक और कड़ा नजर आ रहा है:
* ​मदन माझी: इन्होंने विकास एजेंडे को लेकर अपनी ताल ठोकी है और वार्ड विकास समिति के माध्यम से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
* ​शंकर सरदार: दिवंगत पार्षद महेंद्र सरदार के सुपुत्र शंकर सरदार ने नामांकन दाखिल करते हुए कहा कि वे अपने पिता के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं।



​निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका: पूरी प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की और शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई।

http://Adityapur Nagar Nigam Ward.34:आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 34 से रिंकी देवी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, जन समर्थन के साथ किया जीत का शंखनाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *