Adityapur Additional Municipal Commissioner took charge: आदित्यपुर नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त आईएएस आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को पदभार संभाला, इन्होंने निवर्तमान अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद से पदभार ग्रहण किया.

ये भी पढ़े: Saraikela News: विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन, पेयजल- बिजली और नगर निगम योजनाओं की हुई समीक्षा

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के अपर नगर आयुक्त कक्ष में दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर नए अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार ने निवर्तमान अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद से पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की. जहां इन्होंने बताया कि सरकार के योजनाओं को शत -प्रतिशत पूरा करना इनके प्राथमिकता में शामिल है. इन्होंने बताया कि जो भी सरकार की प्राथमिकताएं हैं, वे नगर निगम क्षेत्र में समय से पूर्ण की जाएगी. वहीं दौरान निवर्तमान अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने अपने 3 साल के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर नगर निगम वासी और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया. इन्होंने कहा कि जनता और कर्मचारियों के भरपूर स्नेह के चलते इन्होंने सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा किया है.इन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा किया गया, हालांकि नगर निगम का कार्यालय नहीं बन पाया इसका इन्हें मलाल है. लेकिन इन्होंने उम्मीद जताई कि अब नए अपर नगर आयुक्त के देखरेख में नए कार्यालय भवन का भी शीघ्र निर्माण पूरा हो सकेगा.

नागरिक समन्वय समिति ने किया अभिनंदन

सामाजिक संस्था नागरिक समन्वय समिति द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के नए और निवर्तमान अपर नगर आयुक्त का गुलदस्ता और शाल देकर स्वागत किया गया. समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने संगठन के पदाधिकारी के साथ कार्यालय कक्ष में दोनों अधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत