नुईया गांव में आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया मागे पर्व

चाईबासा के नुईया गांव में आदिवासी समुदाय

चाईबासा: नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा क्षेत्र के नुईया गांव में आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक मागे पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

मागे पर्व के मौके पर जगन्नाथपुर, चाईबासा और दुरदरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। दूर-दराज से आए मेहमानों की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया।

मागे पर्व पर 7 किमी क्रॉस कंट्री दौड़: भोया के सन्नी ईचागुटु ने 20 मिनट में जीतकर मारी बाजी

चाईबासा के नुईया गांव में आदिवासी समुदाय
पर्व के दौरान बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य किया गया, जिससे पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर गांव के पुजारी द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

चाईबासा के नुईया गांव में आदिवासी समुदाय

मागे पर्व के माध्यम से आदिवासी समुदाय ने अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। यह पर्व आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का संदेश भी देता है।

http://चाईबासा: मागे पर्व पूजा स्थल साफ-सफाई को लेकर मतकमहातु में विशेष बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *