Adityapur Advocates Association Celebration: हेमंत सरकार के निर्णय का आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत, अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Adityapur (आदित्यपुर): राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हित के लिए की गई तीन नई घोषणाओं के निर्णय का आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने स्वागत किया है.

ये भी पढे: Adityapur Advocate’s Day:डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती के उपलक्ष पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने मनाया अधिवक्ता दिवस

आदित्यपुर में लड्डू खिलाकर जश्न मनाते अधिवक्ता

आदित्यपुर दो रोड नंबर 32 स्थित संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि महाधिवक्ता झारखंड राजीव रंजन के प्रयास से झारखंड सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में अब वैसे अधिवक्ता जो झारखंड एडवोकेट वेलफेयर फंड के सदस्य हैं. उनके लिए सौगातों की घोषणा की है. इसमें झारखंड के सभी नए उपभोक्ताओं को अब एक हजार रुपये स्टाइपेंड के बदले 5 हजार रूपये मिलेंगे. दूसरी घोषणा में 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के अधिवक्ताओं को अब लाइसेंस सरेंडर करने पर 7 हजार रुपये के बजाये 14 हजार रुपये मिलेंगे. जबकि तीसरी घोषणा में अब प्रत्येक अधिवक्ता को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये मिलेंगे, जो कि पहले शून्य था.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, कृष्णा जी प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, नायकी हेम्ब्रम, अजय सिंह, दिलीप साहू, मोमित गोराई, मनोज कुमार, संजीव कुमार झा, सिकंदर कुमार, विनोद ठाकुर, आशुतोष कुमार, डीएन ओझा व राजेश ठाकुर समेत आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : http://अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला को लेकर अधिवक्ता समाज आक्रोश में, घटना की कड़ी निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *