Adityapur Advocate’s Day:डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती के उपलक्ष पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने मनाया अधिवक्ता दिवस

Adityapur:देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष पर सरायकेला जिले के आदित्यपुर में आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा राजेंद्र प्रसाद जयंती सह अधिवक्ता दिवस मनाया गया.

इसे भी पढ़े :-

जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस जमशेदपुर ने मनाया देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह अधिवक्ता दिवस

आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, इस मौके पर डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचार और कार्यों को आत्मसात करने का भी प्रण लिया गया, इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए गए, मौके पर अधिवक्ताओं को सशक्त बनाने को लेकर मंथन भी किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिवक्ता लोकतांत्रिक और न्यायिक व्यवस्था में अग्रणी भूमिका अदा करते हैं, लिहाजा इन्हें उचित हक और अधिकार मिलना चाहिए. इस मौके पर मुख्य रूप से महिला अधिवक्ता रंजनी मिश्रा को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में एसके स्वाई, अरुण सिंह, रवि शंकर पासवान, संजय कुमार, कृष्ण जी, दिलीप साव, अंकित कुमार, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

http://जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस जमशेदपुर ने मनाया देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह अधिवक्ता दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *