Adityapur: आदित्यपुर में बनेगा अमेरिका का स्वामीनारायण मंदिर, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का पंडाल होगा मुख्य आकर्षण, 50 लाख से तैयार होगा पंडाल, पश्चिम बंगाल के कारीगर तराशेंगे शीशे और क्रिस्टल की अद्भुत कलाकृति

Adityapur (आदित्यपुर) :  आदित्यपुर स्थित एस टाइप सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र अमेरिका (यूएसए) का प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर होगा। पंडाल निर्माण को लेकर शुक्रवार को पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ।

 

पूजा पंडाल
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और अध्यक्ष दिनेश सिंह ‘बबलू’ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार पूजा का कुल बजट लगभग 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें 30 लाख रुपये पंडाल निर्माण और 10 लाख रुपये भव्य विद्युत सज्जा पर खर्च होंगे। पंडाल की ऊंचाई लगभग 85 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी। पंडाल की मुख्य विशेषता इसका आंतरिक और बाहरी शीशा (क्रिस्टल व ग्लास) वर्क होगा। इसके साथ ही माँ दुर्गा की प्रतिमा को भी शीशे और फाइबर के अनूठे स्वरूप में तैयार किया जाएगा।

​पंडाल और प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कांथी के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जबकि आकर्षक विद्युत सज्जा चंदननगर के कलाकारों द्वारा की जाएगी। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले वर्षों की भांति इस बार भी यह पंडाल जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का शीर्ष केंद्र बनेगा।

 

आयोजन को भव्य व व्यवस्थित रूप देने के लिए कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसमें मनोज सिंह को प्रधान संरक्षक तथा विमल सिंह, छोटे सिंह, विनोद सिंह और इंदर अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया है।
​कमेटी का नेतृत्व अध्यक्ष बबलू सिंह कर रहे हैं। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राणा सिंह व भोला सिंह को, सचिव पद का दायित्व नीरू सिंह, विक्की सिंह व सोनू खान को सौंपा गया है। वहीं चिंटू कुमार को पूजा इंचार्ज तथा संजीव पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

​सेंट्रल कमेटी के सक्रिय सदस्यों के रूप में बंटी कुमार, गोरा दादा, जसपाल सिंह, प्रकाश मेहता, पप्पू सिंह, भूषण, नंदन राजा, चाचा चौधरी, संजीव सिंह, मुन्ना सिंह, प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह, मुकेश सिंह, अजय सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. राजेश, संजू सिंह, सुधीर कुमार, छोटू सिंह, पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, केसरी कुमार, बसंत ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, रविंदर, मंजू ठाकुर, कुंदन सिंह, शिवकुमार, राम सिंह और नील रतन सहित अन्य सदस्य पूरी निष्ठा से तैयारियों में जुटे हैं।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में बनेगा अमेरिका का स्वामीनारायण मंदिर, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का पंडाल होगा मुख्य आकर्षण, 50 लाख से तैयार होगा पंडाल, पश्चिम बंगाल के कारीगर तराशेंगे शीशे और क्रिस्टल की अद्भुत कलाकृति