Adityapur assault injured: आपसी विवाद में युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में आपसी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई है, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, लहुलुहान अवस्था युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकुमार दास उर्फ़ सुकु दास नामक युवक को स्थानीय कुछ युवकों के साथ विवाद होने पर गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है, बताया जाता है कि सड़क पर मौजूद पत्थरों से कुचल कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, लहूलुहान अवस्था में उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और पड़ताल में जुड़ गई है ,इधर पुलिस हमला करने वाले युवकों की पहचान कर रही है। बताया जाता है कि घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई आपराधिक कांडो में पूर्व में शामिल रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *