Adityapur Bjp News: आदित्यपुर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का संकल्प पत्र जारी, राज्यसभा सांसद ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

 7 साल से लंबित पेयजल योजना के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार; घुसपैठ और सिंबल पर चुनाव न कराने को लेकर घेरा

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आदित्यपुर-2 के आरआईटी मंडल भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का 17 सूत्री संकल्प पत्र औपचारिक रूप से जारी किया गया।
संकल्प पत्र का विमोचन प्रदेश भाजपा महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य और नगर निगम प्रभारी प्रदीप वर्मा ने किया।

​राज्य सरकार पर तीखा हमला

विमोचन के दौरान प्रदीप वर्मा ने राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में पिछले 7 वर्षों से लंबित जलापूर्ति योजना के लिए पूरी तरह से वर्तमान राज्य सरकार जिम्मेदार है। वर्मा ने याद दिलाया कि “भाजपा की तत्कालीन सरकार में इस योजना को युद्ध स्तर पर पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन इस जन-विरोधी सरकार ने इसे लटकाए रखा है।”

​पार्टी सिंबल पर चुनाव न कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलताओं को दर्शाता है। उन्होंने संथाल परगना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां “घुसपैठ और धर्मांतरण झामुमो के सिंबल की ही देन है।”

आदित्यपुर

​संकल्प पत्र: 17 बिंदुओं में विकास का खाका

संजय सरदार के संकल्प पत्र में आदित्यपुर के कायाकल्प के लिए निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों को शामिल किया गया है:

• ​पेयजल व स्वच्छता: खड़काई नदी आधारित जल प्रबंधन और स्वच्छता की सुदृढ़ व्यवस्था।

• ​प्रशासनिक सुधार: होल्डिंग म्यूटेशन की सरल व्यवस्था और डिजिटल स्मार्ट नगर निगम।
• ​बुनियादी ढांचा: अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, फुटबॉल मैदान, सड़क और ट्रैफिक में सुधार।
• ​सशक्तिकरण: महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और बुजुर्गों के लिए सार्वजनिक सुविधाएं।
• ​धार्मिक व पर्यावरण: मंदिरों के पास बुनियादी सुविधाएं और हरित आदित्यपुर अभियान।

​इनकी रही उपस्थिति:

कार्यक्रम में पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, उदय सिंहदेव, शैलेंद्र कुमार सिंह, और अभिषेक विशाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *