Adityapur: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

 

 

 

आदित्यपुर: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव के निर्देशानुसार समस्त झारखंड में जिला स्तर पर पिछड़ा जाति मोर्चा के द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कल फिर से भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जाति और पिछड़ा वर्ग पर प्रहार किया गया।

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा में कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का पुतला, कहा भाजपा शासन में आदिवासियों को किया जा रहा प्रताड़ित एवं अपमानित

सरायकेला खरसावां जिला के पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। मौके पर कृष्णा प्रधान जी ने बताया कि गत दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने अपने ओछा पन का परिचय देते हुए देश के प्रधानमंत्री तथा पिछड़ा वर्ग पर अभद्र टिपनी की है। जिसको देश की जनता एवम पिछड़ा वर्ग कभी भी माफ नही करेगा। इस बात को लेकर देशवासियों में काफी आक्रोश है। जिसे आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

 

वही ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री संतोष साह जी ने कहा कि राहुल गांधी अपने संतुलन खो बैठे है, इसलिए अनाप शनाप बाते करने लगे है। लेकिन इसका जवाब जनता देगी। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ,आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर अमित सिंह ,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री संतोष शाह, जिला मंत्री किशन प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर दास, आदित्यपुर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, भाजपा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुर्जर गुरजीत ,संजीव सिंह, देवेश महापात्र, विजय सिंह, गणेश कालिंदी ,कृष्ण मुरारी झा, सुमन, आकाश, प्रदीप, अशोक, रजनीश, रणधीर ,बृजेश सोनार ,विजय सोनार, बाबू चंद्र प्रजापति ,पवन महतो ,बबुआ आदि उपस्थित थे।

 

http://चाईबासा में कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का पुतला, कहा भाजपा शासन में आदिवासियों को किया जा रहा प्रताड़ित एवं अपमानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ