Adityapur BJP Protest: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर बरसीं गीता कोड़ा, कहा- निकाय चुनाव टालकर जनता को ठग रहे हैं हेमंत सोरेन

Adityapur (आदित्यपुर) : झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरायकेला जिला इकाई की ओर से आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

डर या रणनीति? गैर-दलीय नगर निकाय चुनाव पर अनूप सुल्तानिया का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने और इसे दलीय आधार पर EVM के माध्यम से कराने की पुरजोर मांग की।

भाजपा का धरना प्रदर्शन
भाजपा का धरना प्रदर्शन

​धरना को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख हार के डर से चुनावों को टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल हाई कोर्ट के दबाव में चुनाव की बात कर रही है, लेकिन उसकी मंशा साफ नहीं है। जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

भाजपा का धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते हुए
भाजपा का धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते हुए

​प्रभारी दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं और नगर निकायों में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। वहीं, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि चुनाव न होने के कारण नगर निगमों में अधिकारियों का बोलबाला है, जिससे भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की सरकार की ‘चालबाजी’ को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि चुनाव केवल EVM से और दलीय आधार पर ही होने चाहिए।

http://झारखंड में नगर परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग, भाजपा की बैठक में 7 जनवरी को धरना का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती