Adityapur:मजदूर नेता स्व. जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान व सेवा कार्य

जमशेदपुर में स्व. जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

जमशेदपुर। मजदूर नेता स्व. जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सतीश शर्मा एवं शुभचिंतकों द्वारा रक्तदान एवं सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया गया।

इसके साथ ही बिष्टुपुर स्थित रेस्ट हाउस में रह रहे जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों के बीच सुरुचि अल्पाहार का वितरण किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से स्व. जय नारायण शर्मा के राष्ट्रहित, मजदूर वर्ग एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।

जमशेदपुर में स्व. जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

सतीश शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन मजदूरों के हित और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से श्रद्धांजलि देना उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश शर्मा, सरोज सिंह, संजय सिंह, रहीस कुमार, हेमंत सिंह, चंदन शर्मा, छोटू, बाबू सरदार, सुमिता शर्मा, कुमुद सिंह, रेनू राय, प्रवीण राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “मानव सेवा ही स्व. जय नारायण शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *