Adityapur Blood Donation: आदित्यपुर में संवेदना संस्था का रक्तदान शिविर का आयोजन,​उप महापौर अंकुर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल, युवाओं से की अपील

रक्तदान

Adityapur (आदित्यपुर) : सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था ‘संवेदना एक छोटी सी पहल’ द्वारा रविवार को आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 5 स्थित टाटा स्टील कम्युनिटी सेंटर में वार्षिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला।

 

रक्तदान

​मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शिविर का उद्घाटन

​शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

रक्तदान

उप महापौर ने किया रक्तदान

​प्रेरणा का स्रोत बनते हुए उप महापौर अंकुर सिंह ने स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “रक्तदान न केवल एक पुण्य का कार्य है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए।”

​रक्तदाताओं का उत्साह

​शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और युवाओं ने पहुंचकर अपना रक्त संग्रह कराया। जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम द्वारा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रक्त संकलित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि संग्रहित रक्त जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा, ताकि थैलेसीमिया और अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की सहायता की जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मण प्रसाद राय, बलवंत पांडेय,बसंत प्रसाद,ऊषा पांडेय समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

http://Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *