Adityapur Blood Donation: शान बाबू मुखी के 8वी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, शानबाबू मुखी के अधूरे कार्यों को करना है पूरा: गणेश महाली

Adityapur: सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुख के आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में आयोजित हुआ।
ये भी पढ़ें: Jamshedpur World Blood Donor Day: 55 वर्षीय यह व्यक्ति 139 बार रक्तदान कर बना प्रेरणा स्रोत, परिवार भी रक्तदान मुहिम को बढ़ा रहा आगे
श्रद्धांजलि देते अतिथि गण
दिवंगत कांग्रेस नेता स्वर्गीय शानबाबू मुखी की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री रितिका मुखी के देखरेख में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सहयोग रहा, शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ,इस मौके पर उपस्थित भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने स्वर्गीय शान बाबू मुखी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शोषित एवं दबे कुचले की आवाज थे शान बाबू ,उनके निधन के बाद उनके अधूरे कार्यों को हम सबों को मिलकर पूरा करना है, गणेश महाली ने कहा कि स्वर्गीय मुखी सामाजिक समरसता का प्रतीक थे। इस मौके पर रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह, बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार ,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद पांडी मुखी ,कांग्रेस जिला महासचिव खिरोद सरदार, लाल बहादुर शास्त्री ,धीरेंद्र प्रसाद, आनंद मुखी, कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती बारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ