
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के प्रति जागरूकता फैलाना और हाल ही में स्नातक व डिप्लोमा पूरा करने वाले छात्रों को सीधे उद्योगों से जोड़ना था। सम्मेलन में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की 18 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें आरएसबी ट्रांसमिशन (1) लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (RKFL), श्याम एंटरप्राइजेज, यस टेक्नो लिमिटेड और वेलस्पन बीएपीएल जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है; युवाओं को उद्योग के अनुकूल बनाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Training) अनिवार्य है।Whatsapp Us