Adityapur Breaking: आदित्यपुर – गम्हरिया : बहुमंजिला फ्लैट से कूदकर युवती ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी सतबहिनी की घटना

आदित्यपुर न्यूज, हेवन टावर आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी के हेवन कृष्णा सिटी में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।

यहां एक 22 वर्षीय युवती की पहचान खुशबू कुमारी के रूप की गई है, के बहुमंजिला अपार्टमेंट से नीचे गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे आवासीय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

​स्थानीय लोगो के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच की है। लोगों ने अचानक युवती को अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से से नीचे गिरते देखा। जमीन पर गिरते ही गंभीर चोट लगने के कारण युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

​घटना की सूचना तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

​हादसे के बाद युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। युवती ने अपार्टमेंट से छलांग लगाकर आत्महत्या की है या यह किसी दुर्घटनावश हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।

​आदित्यपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *