Adityapur Car Accident: तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, ठोकर से एक कार पलटी

Adityapur:आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक के पास रिफ्रेश बार के सामने मुख्य सड़क पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एक कार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क पार कर रहे युवक कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मारी, जिसके बाद सड़क किनारे खड़े एक दूसरे कार से जा टकराया जिससे वह पलट गई।

दुर्घटना के बाद ठोकर मारने वाला कार चालक तेज गति से फरार हो गया। जबकि सड़क पार कर रहे युवक की पैर टूट गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए आदित्यपुर पुलिस पीसीआर वैन ने अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल युवक की पहचान रेलवे फाटक के पास रहने वाले विकास महतो के रूप में की गई है जो शर्मा मार्केट के एक दुकान में काम करता है। वहीं सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी एक मारुति इग्निस कार इस टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई जिसे क्रेन बुलाकर सीधा किया गया ।घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली कराया। ठोकर मारने वाले कार का पता नहीं चल सका है ।इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत