Saraikela:कोल्हान टाईगर चम्पाई सोरेन आखिरकार भाजपा के भगवा रंग में रंग ही गए। 30 अगस्त को रांची में भव्य समारोह में कोल्हान टाइगर चपाई सोरेन भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे पूर्व चंपाई के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा के पास महुलडीह कार्यालय भगवा रंग में रंग दिया गया है। जबकि चंपाई का गढ़ आदित्यपुर ईमली चौक में भाजपा परिवार द्वारा सबसे बड़ा होर्डिंग चंपाई के स्वागत में लगा दिया गया है।
ये भी पढे: JHARKHAND BIG BREAKING: भाजपा के हो गए कोल्हान टाइगर चंपाई, अब इस दिन होगी जॉइनिंग

ईमली चौक में आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह व आदित्यपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र ने चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत व अभिनंदन होर्डिंग के माध्यम से किया है। गुरुवार शाम ईमली चौक स्थित सबसे बड़े होर्डिंग को लोग रुक -रुक कर निहारत रहे, तो कुछ मोबाइल से फोटो खींचते दिखे। इधर भाजपा नेताओं से पूछे जाने पर बताया कि सरायकेला-खरसावां भाजपा परिवार पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भाजपा में खुले दिल से स्वागत व अभिनंदन करता है।
