Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर में चिराग पासवान फैंस क्लब जिला कमेटी का विस्तार रविवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर फैंस क्लब द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर 80 यूनिट रक्त संग्रह किया।

चिराग पासवान फैंस क्लब के संस्थापक मनोज पासवान के नेतृत्व में आयोजित हुए कमेटी विस्तार सह रक्तदान शिविर कार्यक्रम में चिराग पासवान फैंस क्लब के संरक्षक सुमन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जनहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चिराग पासवान फैंस क्लब का गठन मनोज पासवान द्वारा किया गया है। क्लब के द्वारा सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में सरायकेला जिला कमेटी गठित है आगे कोल्हान के तीनों जिले में कमेटी का गठन कर विस्तार किया जाएगा ।इन्होंने बताया कि राजनीतिक कार्यों को छोड़ फैंस क्लब जनहित एवं सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनकल्याण का कार्य करेगी।









