Adityapur compensation demand: खरकई नदी में डूबे कुंदन शुक्ला के परिवार को मिले सरकारी नौकरी व 20 लाख रुपए मुआवजा: पुरेन्द्र

Adityapur: कुल्लूपटांगा छठ घाट के निकट खरकई नदी में डूबने से आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 11 निवासी 22 वर्षीय कुंदन शुक्ला के असामयिक निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्यपुर ने एक होनहार बेटा खो दिया हैl

इसे भी पढ़ें :-

west-singhbhum-हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दुमका और चतरा निवासी दो छात्र नदी में डूबे, खोजबीन में जुटे ग्रामीण गोताखोर, NDRF की बुलाई जा रही टीम

इस घटना से पूरे आदित्यपुर में शोक की लहर है और लोग मर्माहत हैंl उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा आदित्यपुर स्वर्गीय कुंदन शुक्ला के परिवार के साथ खड़ा है, खड़ा रहेगाl.पुरेंद्र नारायण सिंह ने राज्य सरकार से स्वर्गीय कुंदन शुक्ला के पिता पुजारी रवींद्र शुक्ला की दयनीय आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली 4 लाख की राशि के अतिरिक्त 20 लाख रुपए मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की हैl उन्होंने प्रशासन से तटीय इलाकों में जहां नदी मे लोग प्रतिदिन स्नान करते हैं या धार्मिक पूजा/त्यौहार पर नदी जाते हैं, वहां स्वैच्छिक सेवा देने वाले तैराकों की सूची (मोबाइल नंबर सहित) बोर्ड लगाकर सार्वजनिक किए जाने के मांग की है, ताकि तैराको को त्वरित सूचना दी जा सके और ऐसी दुर्घटना घटित होने पर लोगों की जान बचाई जा सकेl क्योंकि आज की घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार तैराकों तक सूचना पहुंचने में लगभग 20-30 मिनट का समय लग गयाl

http://west-singhbhum-हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दुमका और चतरा निवासी दो छात्र नदी में डूबे, खोजबीन में जुटे ग्रामीण गोताखोर, NDRF की बुलाई जा रही टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ