Adityapur Crime News: आदित्यपुर में सनसनी, जंगल में दफन लाश मिलने से मचा हड़कंप

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने मिट्टी में दफन एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा।

Adityapur Car Crash: आदित्यपुर में दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत, स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा फरार चालक

मामला तब सामने आया जब जंगल की ओर गए कुछ स्थानीय लोगों की नजर जमीन के बाहर निकले मृतक के पैरों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल शव को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह मिट्टी में दफन है, जिसे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट की मांग की गई है।

​घटनास्थल पर मिले संदिग्ध साक्ष्य

पुलिस को तलाशी के दौरान तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर खून के धब्बे, एक टोपी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। मौके से एक अधजला आधार कार्ड और एक बैंक पासबुक भी मिला है। आधार कार्ड पर पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो का पता अंकित है, जबकि बैंक खाते में जमशेदपुर के कदमा का पता दर्ज है। साक्ष्यों के जलने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

http://Adityapur Car Crash: आदित्यपुर में दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत, स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा फरार चालक