Adityapur Criminal Arrest: हत्याकांड का साजिशकर्ता हिस्ट्रीशीटर अपराधी बबलू दास गिरफ्तार ,सरायकेला व जमशेदपुर में दर्ज हैं कई कांड

Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस को कुख्यात अपराधी बबलू दास के गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है. आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापूरी पहाड़ी के पास बीते 20 जून को हुए विवेक सिंह हत्याकांड का मुख़्य साजिशकर्ता था।

ये भी पढें:- Adityapur Police Success गैंगवार में हुए हत्या और स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग मामले में पुलिस को सफलता, 9 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बबलू दास

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास की गिरफ्तारी आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलड़ीह बस्ती आदित्य गार्डन के पीछे से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर की। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गैंगवार में अपराधकर्मी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह की कल्पनापूरी पहाड़ी के पास विगत 20 जून को गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें साजिश कर आरोपी बबलू दास ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। पुलिस द्वारा बताया गया है कि उक्त हत्याकांड के अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि अपराधी बबलू दास से जुड़े अन्य आरोपी एवं गैंग में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

आधा दर्जन से अधिक अपराधी घटनाओं को दिया है अंजाम

पुलिस की गिरफ्त में आया अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास जमशेदपुर व सरायकेला जिले में हत्या ,रंगदारी, लूट, बमबाजी जैसे कई  आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी गिरफ्तारी को लेकर गठित छापामारी दल में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर चंचल कुमार, धीरेंद्र कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *