आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और समर्थकों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सन्नी सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अंकुर सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विकास की ओर अग्रसर होगा क्षेत्र
इस मौके पर बधाई देते हुए झामुमो नेता सन्नी सिंह ने कहा कि अंकुर सिंह एक युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी ‘युवा सोच’ और सक्रियता से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सनी सिंह ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि जनसमस्याओं के समाधान में डिप्टी मेयर की भूमिका सराहनीय रहेगी।
समर्थकों में भारी उत्साह
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंकुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर निगम के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित
इस अभिनंदन कार्यक्रम में सन्नी सिंह के साथ मुख्य रूप से मनोज कुमार, जीतेन खलखो, रॉबिन हांसदा, निखिल राज, राजू गोप, दिंवयांश सिंह, अरुण मंडल, आकाश दास, हिमांशु चौबे, बिट्टू महतो, नंदु गोप, शंभू और रतिलाल सहित कई अन्य युवा साथी और समर्थक मौजूद थे।








