Adityapur driver’s death: स्क्रैप लोड गाड़ी की चपेट में आने से चालक की मौत

 

 

 

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के थर्ड फेज क्रॉस कंपनी के सामने गुरुवार के दोपहर 12.30 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, मृतक का नाम फकीरा है.

इसे भी पढ़े:-

Saraikela Accident Day : सड़क दुर्घटना में एक कारोबारी समेत ड्यूटी जा रहे युवक की मौत

जानकारी के अनुसार मृतक युवक एक 407 में क्रॉस कंपनी के सामने एक कंपनी से लोहे का स्क्रैप लोडकर कर अर्जुन महतो स्क्रैप कारोबारी स्क्रैप टाल में ले जा रहा था, तभी गाड़ी खराब होने के कारण चालक गाड़ी से उतरकर बैटरी स्पार्क कर गाड़ी चालू कर रहा था, गाड़ी जैसे ही स्पार्क किया तो गाड़ी स्टार्ट होकर चालक को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। अनियंत्रित गाड़ी आगे एक कार में टकराते हुए नाले में जा गिरा। घटना के बाद आनन फानन में चालक को टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद मौके पर आरआईटी पुलिस पहुंची और गाड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दिया है। 

 

इधर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी का नंबर BR16जी- 9849 राजू नामक व्यक्ति का है। वहीं इसपर जो स्क्रैप लोड था वह अर्जुन महतो नामक व्यक्ति का है। पुलिस को अबतक गाड़ी में लोड स्क्रैप का जीएसटी बिल भी नहीं मिला है, वही गाड़ी के पर्याप्त कागजात भी नहीं मिला है, इससे पुलिस को संदेह है की पुराने गाड़ी से यह कारोबार संचालित किया जा रहा था।

http://Saraikela Accident Day : सड़क दुर्घटना में एक कारोबारी समेत ड्यूटी जा रहे युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *