Adityapur Durga Puja:भगवती संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का रिटायर्ड जिला जज ने किया उद्घाटन

Adityapur: आदित्यपुर दो रोड नंबर 31-32 रायडीह स्थित भगवती क्लब श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का मंगलवार की शाम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की पूजा है. उन्होंने लोगों से कहा कि पूजा शांति व हर्षोल्लास के साथ मनायें. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला नेत्री शारदा देवी, एमके मिश्रा, वरीय पत्रकार एसएन दुबे सुवोध शरण आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पूजा कमिटी के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश ने किया. इस अवसर पर कमेटी के लाईसेंसी दीपक

कुमार झा, मदन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, अशोक कुमार, पप्पू रजक, मनमोहन सिंह, लंकेश सिंह, आनंद पटेल, अमरेश कुमार, सुनील शाही व राजेंद्र गुप्ता व शुभम आदि सदस्यगण उपस्थित थे. यहां पर पारंपरिक तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. यहां पर महाष्टमी व महानवमी को भोग का वितरण किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *