Adityapur Entrepreneur son Missing: आदित्यपुर के उद्यमी का पुत्र लापता, NH-33 पर मिली लावारिस कार, किडनैपिंग की आशंका, सरायकेला-जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त जांच शुरू

Jamshedpur (जमशेदपुर)/Adityapur (आदित्यपुर): आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र (ASIA) के उद्यमी और ‘एम्पायर ऑटो’ के संचालक देवांग चंद्र गांधी के 25 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े:- Jharkhand Police Rescued Kidnapped Baby : हाट बाजार से 4 माह के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 14 घंटे में किया सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर निवासी कैरव गांधी मंगलवार की दोपहर अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार (JH05EB 2161) से घर से आदित्यपुर स्थित अपनी कंपनी के लिए निकले थे। जब काफी देर तक वे ऑफिस नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उद्यमी देवांग गांधी ने बिष्टुपुर थाने को सूचित किया।

Adityapur Entrepreneur son Missing

​पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जब जांच शुरू की और सर्विलांस का सहारा लिया, तो देर शाम कैरव की कार चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-33 पर कंदरबेरा स्थित ‘सिल्वर सैंड रिजॉर्ट’ के पास लावारिस हालत में बरामद हुई। गाड़ी का वहां मिलना और कैरव का सुराग न मिलना मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है।

​पुलिस ने शहर के विभिन्न रूटों और बिष्टुपुर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें कैरव सामान्य रूप से गाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, जमशेदपुर और सरायकेला जिले की पुलिस आपसी तालमेल से इस हाई-प्रोफाइल मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। स्थानीय उद्यमी संगठन ‘एशिया’ (ASIA) ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।

http://Saraiakela court verdict: नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामला: सरायकेला जिला न्यायालय ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *