आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

स्व. बबलू मेलगांडी ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में 32 टीमों ने दिखाया कौशल, एसपी ब्रदर्स ने खिताब जीता

Adityapur: आदित्यपुर स्थित आज़ाद मैदान में सम्राट स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित स्व. बबलू मेलगांडी ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन रविवार शाम हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट टाई रहने के बाद टॉस के आधार पर एसपी ब्रदर्स ने वाईबीसी बनतानगर को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

Saraikela-Kolabira Football Tournament: आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन सिंहभूम के 6 लाख इनामी राशि फुटबॉल टूर्नामेंट पर करीम मार्ट टीम का कब्जा, 15 लाख पुरस्कार टीमों को मिले, फुटबॉल महाकुंभ में जुटे हजारों

फाइनल समारोह में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Adityapur Football tournament
खिलाड़ियों के साथ अतिथि

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल टीम भावना, अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेलों से हम सीखते हैं कि सामूहिक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, और यही सिद्धांत सामाजिक जीवन में भी अपनाया जाना चाहिए।

Football tournament introduction
फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए पुरेंद्र

उन्होंने आगे कहा,

“फुटबॉल में जीत या हार नहीं होती। एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम सीखती है। यही सीख जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है।”

आज़ाद मैदान को स्टेडियम बनाने की घोषणा

मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजाद मैदान खिलाड़ियों की मेहनत और स्थानीय खेल प्रेमियों के योगदान के कारण सुरक्षित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे, और इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव सरकार स्तर पर भेजा जाएगा, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

SP brothers win trophy
एसपी ब्रदर्स ने खिताब जीता

पुरस्कार वितरण समारोह

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह खिरोद सरदार, अधिवक्ता संजय कुमार ,सम्राट स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष कुशनू मेलगांडी, उपाध्यक्ष राजू बानरा, राम सिंह मुण्डरी सनातन सोय, राजेश सुण्डी, अमर मेलगांडी, राजा तियू,संरक्षक नायकी हेम्ब्रम, सलाहकार रवि रंजन, बौती गौतम शामिल रहे. टूर्नामेंट में उद्घोष की भूमिका महादेव महतो ने निभाई।

http://Saraikela-Kolabira Football Tournament: आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन सिंहभूम के 6 लाख इनामी राशि फुटबॉल टूर्नामेंट पर करीम मार्ट टीम का कब्जा, 15 लाख पुरस्कार टीमों को मिले, फुटबॉल महाकुंभ में जुटे हजारों