Adityapur Football tournament: आसंगी में अविनाश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी डॉ बबलू एफ़ सी की टीम , 50 हज़ार इनामी राशि पर जमाया कब्जा

आदित्यपुर: आदित्यपुर के असंगी मे रविवार को स्वर्गीय अविनाश मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब डॉ बबलू एफ़ सी की टीम ने अपने नाम किया, जहां विजेता टीम को 50 हज़ार रुपये में इनाम दिए गए.

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंत्री पुत्र सिमल सोरेन ने विजेता समेत उपविजेता टीम डॉ ब्रदर्स को 30 हज़ार इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन आसंगी के झामुमो नेता पितोवास प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, बीटी दास, दुर्योधन प्रधान, सुशील प्रधान, दीपक नायक ने किया.

प्रतियोगिता का आयोजन झामुमो नेता परमेश्वर प्रधान की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे एस एस सतबहनी को 20 हज़ार, चौथे स्थान पर ब्लॉक बस्टर डिमना को भी 20 हज़ार इनामी राशि दिया गया, प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *