Adityapur: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर उमेश चंद्र महतो को दी श्रद्धांजलि, कृष्णापुर पहुंचे कई दिग्गज,शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

आदित्यपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर एवं टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी उमेश चंद्र महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष्णापुर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Purendra Narayan Singh Tribute: चंपाई सोरेन के पौत्र के निधन से शोक ; पुरेन्द्र नारायण सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड ने एक ऊर्जावान बेटे को है खोया

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

​बता दें कि उमेश चंद्र महतो का निधन बीते 21 फरवरी को 93 वर्ष की आयु में हो गया था। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्रद्धांजलि सभा के दौरान अर्जुन मुंडा ने सांसद विद्युत वरण महतो और उनके परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

​शोक सभा में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

​श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे अर्जुन मुंडा के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से, संजय सरदार: आदित्यपुर के नवनिर्वाचित मेयर, अमित सिंह: पूर्व डिप्टी मेयर,शैलेंद्र सिंह: वरिष्ठ भाजपा नेता, पवन अग्रवाल: वरिष्ठ भाजपा नेता आदि मौजूद रहे.
​इन सभी नेताओं ने दिवंगत उमेश चंद्र महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि उमेश चंद्र महतो एक सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने टाटा स्टील में अपनी लंबी सेवाओं के दौरान और सामाजिक जीवन में भी एक आदर्श प्रस्तुत किया।

http://Gamharia Kshatriya Sangh: शोक की लहर: गम्हरिया क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह के आकस्मिक निधन, अंतिम विदाई में उमड़े लोग झामुमो नेता गणेश महाली ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *