Adityapur Gangotri Health Care Successful Operation: गंगोत्री हेल्थ केयर में बच्चेदानी की बीमारी से ग्रसित महिला का हुआ सफल ऑपरेशन, 4 किलो का फाइब्रॉयड निकला

Adityapur: आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग अंतर्गत एनआईटी मोड़ स्थित गंगोत्री हेल्थ केयर अस्पताल में बीते पांच वर्षो से बच्चेदानी की बीमारी से जूझ रही महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।

ये भी पढ़े:-Adityapur Republic day : आदित्यपुर में समारोह पूर्वक मना गणतंत्र दिवस ,राष्ट्रीय भक्ति से लेकर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

4 किलो फाइब्रॉयड व इलाजरत महिला

डॉक्टर जेएन दास ने बताया की हरहरगुट्टू की रहनेवाली सुनीता नामक महिला को बच्चेदानी की बीमारी थी। काफी इलाज के बाद महिला की समस्या दूर नहीं हुई। बीते 20 सितंबर को महिला गंगोत्री अस्पताल में भर्ती हुई, जहां चिकित्सकों ने बताया की महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद परिवार के रजामंदी से अस्पताल के चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन। किया। महिला के बच्चेदानी से 4 किलो का फाइब्रॉयड निकला है। महिला का अस्पताल में कम बजट में सफल ऑपरेशन कराया गया। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

अनुभवी चिकित्सकों की टीम उचित दर पर ईलाज

डॉ. जेएन दास ने बताया की अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों के साथ लोगो को आंशिक दर पर सेवाभाव से इलाज करवाया जा रहा है। यहां सर्जन ,आर्थोपेडिक ,चाइल्ड स्पेशलिस्ट ,न्यूरोलॉजिस्ट ,यूरोलॉजिस्ट,मेडिसिन स्पेशलिस्ट ,पल्मोलॉजिस्ट,स्त्री रोग विषेज्ञ ,मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध है। इसके आलावा 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा को अत्याधुनिक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”