Adityapur Geeta Koda Road Show: गीता कोड़ा के समर्थन में निकला रोड शो, कार्यकत्ताओं में भरा जीत का जोश

आदित्यपुर :सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में शुक्रवार की शाम गम्हरिया से आदित्यपुर तक रोड शो निकाला गया। जिसमें खुले वाहन में सवार गीता कोड़ा लोगो से वोट की अपील की।
ये भी पढ़ें: Adityapur Bjp Office Opening: भाजपा चुनावी कार्यालय उद्घाटन पर बोली गीता कोड़ा जनता की चाहत है मोदी
आदित्यपुर में रोड शो के दौरान गीता कोड़ा पर पुष्प की वर्षा
गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हुआ रोड शो मुख्य मार्ग होते हुए आरआइटी के मार्ग संख्या 24 ट्रांस्पोर्ट कॉलोनी तक पहुंची। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो की संख्या में मोटरसाईकिल पर सवार कार्यकर्त्ता थे। गाजे-बाजे के साथ निकला रोड शो में वाहनों के काफीले के साथ गाजे-बाजे की धूनों पर कार्यकर्त्ता थिरकते दिखे। रोड शो में महिला-पुरूष कार्यकर्त्ता शामिल हुए। वहीं जगह जगह कार्यकर्त्ता एकत्रित होकर प्रत्याशी गीता कोड़ा पर पुष्प की वर्षा और पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, प्रवक्ता जेबी तुबिद, रितिका मुखी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, गणेश महाली, शकुंतला महाली, रमेश हांसदा, बीरेन्द्र सिंह, अमितेश अमर गुरजीत सिंह निरंजन मिश्रा, अमित सिंह उर्फ आशुतोष, मोनिका घोष, शीला पाल रिंकू राय, सतीश शर्मा समेंत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *