आदित्यपुर: आरआईटी (अब एनआईटी) जमशेदपुर के पूर्व प्राचार्य और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमी, दिवंगत बीएन राय की धर्मपत्नी और उद्यमी अमित राय की माँ, श्रीमती गिरीश राय (87) का मंगलवार को दुःखद निधन हो गया।
पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं गिरीश राय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। गिरीश राय न केवल एक प्रतिष्ठित परिवार की मुखिया थीं, बल्कि उन्होंने अपने जीवनकाल में एक मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाई। उनके पति बीएन राय का आरआईटी जमशेदपुर के प्राचार्य के रूप में शैक्षणिक जगत और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी के रूप में व्यवसाय जगत में अतुलनीय योगदान रहा है। समाजसेवी विजय शंकर सिंह की सास गिरीश राय का जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। स्वर्गीय गिरीश राय अपने पीछे तीन पुत्रों और चार पुत्रियों का एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी पुत्री रश्मि रानी ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 8:30 बजे ओल्ड हाउसिंग कॉलोनी, एम 34 स्थित उनके आवास से पार्वती घाट के लिए निकलेगी।
इस दुःखद घड़ी में, शैक्षणिक और औद्योगिक दोनों ही क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।