Adityapur hotel: आदित्यपुर के होटल में डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी, पुलिस ने जब्त किया रजिस्टर, आपत्तिजनक सामान बरामद

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी के पास स्थित एक रेसिडेंसियल मकान में क्रिस्टल नाम का ओयो होटल के बहाने ग़लत काम करवाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां रात में युवतियों को बुलाये जाने की बात सामने आया है। जिसको लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर इस होटल में छापेमारी की गयी है।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर को जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर भी प्रश्नचिन्ह उठ रहा है। आसपास के लोग डीआईजी के निर्देशों को गुमराह करने की नीयत से वहां छापेमारी करने की बात करते देखे जा रहे है।बताया जा रहा है कि इस सभ्य कॉलोनी में नशे में धूत प्रेमी युगलों के आगमन से लोगो का जीना हराम है। जमशेदपुर में ओयो होटलों में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद जमशेदपुर विभिन्न हलाकों से रात दस बजे से लेकर दो बजे रात तक प्रेमी जोड़ों का यहां आना -जाना होता है। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन शिकायत के बाद भी इसे नजर अंदाज करती है। जिसकी शिकायत कोल्हान डीआईजी को मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस ने कार्रवाई की खानापूर्ति की.इधर पुलिस होटल संचालक को पुछताछ के लिए थाना बुलायी है।

होटल के पास मिले आपत्तिजनक सामान
होटल के पास मिले आपत्तिजनक सामान

मौके से मिले आपत्तिजन समान

ओयो होटल के बाहर से कई आपत्तिजनक समान, दवाईयों के खाली डिब्बे मिले है। जिससे इस होटल में गलत धंधे होने की बात पुख्ता हो रही है। बताया जा रहा है यहाँ नियमों को ताक पर रखकर युवको को कमरा उपलब्ध कराया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *