Adityapur Independence Day Preparations: 78 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक, पूरेंद्र करेंगे ध्वजारोहण

Adityapur:78 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की बैठक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुईl

ये भी पढ़ें:Adityapur Republic day : आदित्यपुर में समारोह पूर्वक मना गणतंत्र दिवस ,राष्ट्रीय भक्ति से लेकर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन को लेकर बैठक करते पुरेंद्र
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी कंपलेक्स के समक्ष झंडोत्तोलन करेंगेl झंडोत्तोलन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत, और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगाl साथ ही कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के अलावे स्वास्थ सेवा में लगे चिकित्सकों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगाl स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ द्वारा आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 8:30 बजे एवं आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष प्रातः 10:00 बजे झंडोतोलन करेंगेlकार्यक्रम को सफल बनाने में पुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, संतोष यादव, फुलेश्वर शाह आर के अनिल, संजय शर्मा आदि लगे हुए हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *