Adityapur:जनकल्याण मोर्चा और जलाडो की पहल — छठ घाट पर दिखी सामूहिक श्रम की मिसाल

आदित्यपुर। आगामी छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित रोड नंबर 32 खरकाई नदी छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस भव्य तैयारी का नेतृत्व सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (JALADO) तथा भगवती संघ ने संयुक्त रूप से किया है।

ये भी पढ़े:- Adityapur Railway: जनकल्याण मोर्चा की टीम पहुंची आदित्यपुर स्टेशन, अधिकारियों को दी बधाई कोरोना काल से बंद सभी यात्री ट्रेनों के ठहराव पुनः शुरू करने की मांग

जनकल्याण मोर्चा एवं जलाडो के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि आयोजन समिति के पर्यावरणविद अभियंता अमरेश कुमार, अशोक कुमार, कृष्णकांत झा उर्फ गुड्डू झा, राजू सिंह, अधिवक्ता अंकित कुमार, सुनील शाही, अधिवक्ता आकाश कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, अमित ठाकुर, अधिवक्ता एल.बी. ठाकुर, दीपक भगत और अभिजीत कुमार सहित कई सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर घाट को भव्य रूप प्रदान किया है।

संस्था की ओर से नदी घाट की सजावट, पथ प्रकाश की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही आदित्यपुर नगर निगम के कर्मियों ने घाट की सफाई में अहम योगदान दिया। इस कार्य में सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन का सहयोग और मार्गदर्शन भी सराहनीय रहा।

http://Adityapur Jankalyan Morcha PIL Preparation: जनकल्याण मोर्चा जिंदल व आदित्यपुर नगर निगम के विरुद्ध पीआईएल तैयारी में, 10 दिनों का अल्टीमेटम