Adityapur JanKalyan Morcha Demands: आदित्यपुर: कचरे के ढेर में तब्दील हुए सभी 35 वार्ड, जन कल्याण मोर्चा ने अपर उपायुक्त से की शिकायत ​सफाई व्यवस्था ठप होने से महामारी का खतरा

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से कचरे का उठाव बंद होने के कारण उत्पन्न हुई नारकीय स्थिति के विरुद्ध आज जन कल्याण मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आवाज उठाई। उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

​सड़कों पर लगा कचरे का अंबार

मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि सभी 35 वार्डों में कचरे का उठाव न होने से स्थिति भयावह हो गई है। कई स्थानों पर कचरे के कारण सड़कें तक बंद हो गई हैं। कल हुई बारिश के बाद सड़कों पर सड़न और बदबू से आम नागरिकों का पैदल चलना दूभर हो गया है।

Adityapur Deputy Mayor Election: आदित्यपुर नगर निगम: 16 मार्च को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद, डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज

आदित्यपुर नगर निगम

​प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांगें:

* ​रुकी हुई सफाई व्यवस्था को अविलंब नियमित रूप से बहाल किया जाए।
* ​जमा कचरे को हटाकर प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो।
* ​मच्छरों के प्रकोप और संभावित महामारी को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में फॉगिंग मशीन चलाई जाए।

​प्रशासनिक आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने तत्काल अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम से फोन पर बात की और सफाई व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। जब प्रतिनिधिमंडल ने कचरा निष्पादन हेतु जमीन की कमी का मुद्दा उठाया, तो उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वे इस मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

 

​इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह और सुश्री श्वेता महतो शामिल थीं।

http://Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *