Adityapur JMM Leader Jan sabha:झामुमो नेता ने शुरू की चुनावी कसरत ,कहा बड़ा नेता फिर 1000-500 में खरीद लेगा, विकास से दूर रखेगा, इस बार बिकना नहीं , सुने और क्या कहा झामुमो नेता ने VIDEO

Adityapur: चुनाव आ रहा है बड़ी गाड़ी में सवार होकर नेता आपके पड़ोस में फिर आएगा. लाइन में खड़ा कर 500 -1000 में ख़रीदेगा विकास से दूर रखेगा ।लेकिन इस बार बिकना नहीं है। परिवर्तन लाना है। यह बातें झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगलु सोरेन उर्फ़ डब्बा सोरेन ने आदित्यपुर सालडीह बस्ती में कहीं।

ये भी पढ़े:- Adityapur JIADA -Jmm Demand: ज़ियाड़ा पार्क सुबह टहलने लोगों के लिए खुले: डब्बा सोरेन

लोगों को संबोधित करते डब्बा सोरेन video

झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। आदित्यपुर झामुमो नगर कमेटी की बैठक आयोजित करने के बाद कार्यकर्ताओं को एकजुट कर अब वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार रात डब्बा सोरेन ने सालड़ीह बस्ती स्थानीय लोगों के बीच जाकर जनसंवाद किया। डब्बा सोरेन ने कहा की यहां का नेता आपको बार-बार खरीद लेता है। सिर्फ  500- 1000 के चक्कर में आप उसे वोट देते हैं. बदले में आपको विकास से दूर रखा जाता है. लेकिन इस बार झांसे में नहीं आना है. परिवर्तन लाना है। भगलु ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में होने के बावजूद सालडीह बस्ती विकास से दूर है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा नेताओं के गोद में बैठे हैं। उनके इशारे पर चलते हैं। वोट लेने के बाद जनता को भुल जाते है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा कॉलोनी की तरह बस्तियां भी चकचक होगी।

हेमंत सरकार सभी को दे रही सम्मान से जीने का अधिकार

जनसंवाद कार्यक्रम में झामुमो नेता डब्बा सोरेन  ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के लोगों को खासकर महिलाओं को हक से जीने का अधिकार दे रही है। मंईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन ,अबुआ आवास जैसे कई योजनाओं से लोगों को फायदा मिल रहा है। बस्ती के सभी लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले। इस दौरान बस्ती वासियों ने व्याप्त जन समस्याओं से भी झामुमो नेताओं को अवगत कराया। जन संवाद कार्यक्रम में झामुमो कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *