Adityapur JMM Worker’s meeting: झामुमों कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज में जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता, मंत्री चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से किया चुनावी आहवान VIDEO

सरायकेला: केंद्र की सरकार में बैठे बहुरूपिया भेष बदलकर झारखंड को ठगने का काम कर रहे हैं, युवा सोच वाले मुख्यमंत्री को डराने -धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. इन बहरूपियों के चेहरे बेनकाब कर पर्दाफाश करेंगे, यह कहना था झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का।

मंत्री चंपई सोरेन रविवार को आदित्यपुर झामुमो नगर कमेटी द्वारा आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज समारोह में बोल रहे थे। आदित्यपुर सापडा दो मोहनी नदी तट पर आयोजित हुए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह में मंत्री चंपई सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी समर को देखते हुए तैयार रहने की अपील की, मंत्री ने कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड को लगातार लुटने का काम किया जा रहा है, यहां के खनिज संपदा से दिल्ली, मुंबई ,गुजरात जैसे महानगर विकसित हो रहे हैं, जबकि केंद्र ने स्थानीय आदिवासी मूलवासियों की हमेशा से उपेक्षा की है। लेकिन अब यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा, मंत्री ने विशाल कार्यकर्ता जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र में जमे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

 

पार्टी कार्यकर्ताओं का जाना हाल-चाल

 

सपड़ा दो मोहानी नदी तट पर आयोजित हुए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह में शिरकत करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने घूम-घूम कर महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल जाना,

 

इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर वनभोज का भी आनंद लिया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष,सह प्रखंड 20 अध्यक्ष अध्यक्ष सीके गोराई, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, पवित्रो बर्मन ,पिटोवास प्रधान, गुरुचरण मुखी, निजी सहायक चंचल गोस्वामी, परमेश्वर प्रधान, सुभाष करवा ,बुबाई शर्मा, जिला परिषद पिंकी मंडल, रश्मि मुर्मू ,मुखिया संकरी सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *