Adityapur journalist tribute: पूर्व पत्रकार व शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव का श्राद्धकर्म संपन्न

Adityapur:पूर्व प्रखर पत्रकार और शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव का श्राद्धकर्म मंगलवार को आर्य समाज की विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके परिचित, मित्र, सहकर्मी और समाज के लोग जुटे और नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़े:- CM हेमन्त सोरेन गोइलकेरा में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल, शहीद देवेंद्र मांझी को दी श्रद्धांजलि, 6455 योजनाओं का शिलान्यास एवं 51 योजनाओं का उद्घाटन

ज्ञात हो कि 58 वर्षीय हेमंत श्रीवास्तव का शनिवार को लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया था। उनके अचानक चले जाने से पत्रकारिता जगत और शिक्षक समुदाय दोनों में गहरा शोक व्याप्त है। हेमंत 1990 के दशक में आवाज़ और चमकता आईना जैसे प्रमुख हिंदी दैनिकों में अपनी सशक्त लेखनी के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे।

वर्ष 2000 में वे प्रतिनियुक्ति पर शिक्षा विभाग से जुड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने सहायक शिक्षक और बाद में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। पिछले कुछ वर्षों से वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे, जिसके चलते उनकी प्रतिनियुक्ति घर के पास स्थित मध्य विद्यालय कुलुपटंगा में कर दी गई थी।

अंतिम संस्कार में उनके पुत्र रिशु ने मुखाग्नि दी। रिशु वर्तमान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। हेमंत अपने पीछे पत्नी और इकलौते पुत्र को छोड़ गए हैं।नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि शिक्षक संघों को उनके पुत्र की अनुकंपा नियुक्ति के लिए पहल करनी चाहिए। श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शिक्षक संघों के प्रतिनिधि और कई पत्रकार भी उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

http://Adityapur Sad News: वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन, शिक्षा और पत्रकारिता जगत में शोक