Adityapur Karm Mahotsav: विशाल करम महोत्सव में शामिल होंगे हेमंत सोरेन,15 को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में होगा भव्य आयोजन

Adityapur(आदित्यपुर): कुड़मी सेना (टेटोमिक) के बैनर तले आयोजित विशाल करम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 सितंबर को आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़े: ADITYAPUR Karam Mahotsav: विशाल करम महोत्सव में कुड़मी समाज दिखाएगी ताकत, ST में शामिल करने विधानसभा चुनाव में खेला होबे: लालटू

प्रेस वार्ता में मौजूद केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव केशव महतो कमलेश,जयमुनि महंता, शीतल ओहदार होंगे। कार्यक्रम स्थल से इसकी जानकारी देते हुए कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे झारखंड, बंगाल और उड़ीसा से लोग आएंगे। कार्यक्रम का शुरुआत 12 बजे शुरू होगा। शाम चार बजे मुख्यमंत्री का आगमन होगा। करम नाच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 18 हजार,  तृतीय पुरूस्कार 12 हजार तथा चतुर्थ पुरूस्कार 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र चुमकी रानी का झूमर होगा। इसके अलावा झारखंड की नृत्य कला का संगम यहां होगा। फुटबॉल मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो, दीपांकर महतो, राहुल महतो, लक्ष्मण महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष शर्मिला महतो, बोबुन महतो आदि शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *