Adityapur Late Night crime: रेस्टोरेंट में खाना को लेकर हुए विवाद में मैनेजर पर तानी पिस्टल

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेनिंग मोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार देर रात खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ विवाद होने पर युवक ने रेस्टोरेंट के मैनेजर पर पिस्टल तान दी. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीचर ट्रेनिंग मोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात तकरीबन 10 बजे गम्हरिया निवासी युवक बाबू दास अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। इस बीच खाना खाने के दौरान मैनेजर से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिससे बौखलाए युवक ने मैनेजर पर पिस्टल तान दी। जिसे कुछ देर के लिए रेस्टोरेंट बैठे अन्य लोग सहम गए। घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया। बाद में मौजूद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।इधर फौरन मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए युवक बाबू दास को पकड़ने छापामारी शुरू किया। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में खाने के दौरान केवल विवाद हुआ है। पिस्टल सटाए जाने की जानकारी इन्हें प्राप्त नहीं है और वे मामले के अनुसंधान में जुटे हैं। बताया जाता है कि युवक बाबू दास जो गम्हरिया ब्लॉक के पास रहने वाला है वह पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *