Adityapur Law And Order: रामनवमी और चैती छठ को लेकर सरायकेला पुलिस सख्त, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सरायकेला पुलिस

आदित्यपुर: आगामी रामनवमी और चैती छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सरायकेला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गम्हरिया, आदित्यपुर और आरआईटी थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

Adityapur Ram Navami :आदित्यपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की अखाड़ा समितियों के साथ बैठक

सरायकेला पुलिस
​डीजे पर प्रतिबंध और रूट का पालन

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रामनवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियों और आयोजकों को निर्धारित रूट का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने अपील की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरायकेला पुलिस

​सोशल मीडिया और हुड़दंगियों पर पैनी नजर

त्योहार के दौरान अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। एसपी ने चेतावनी दी कि भ्रामक खबरें फैलाने वाले और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं.

​छठ घाटों पर बुनियादी सुविधाओं की तैयारी

चैती छठ के मद्देनजर एसपी ने थाना प्रभारियों को घाटों का निरीक्षण करने और वहां साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी व सुरक्षा घेरा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है।

http://Adityapur Ramnavami 2026: आदित्यपुर में रामनवमी और हिंदू नव वर्ष की तैयारियां तेज: 18 मार्च को भव्य शोभायात्रा और 28 को विसर्जन जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *