Adityapur Laxmi narayan Mahaya: सभी कर्मों में यज्ञ सर्वश्रेष्ठ, यज्ञ में सभी वर्णो की आवश्यकता: यतिराज सुंदरराज स्वामी जी महाराज

9 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ 6 जनवरी से

Adityapur:त्रिदंडी स्वामी जी के शिष् यतिराज सुंदरराज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में 9 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ 6 जनवरी को जलयात्रा के साथ जय प्रकाश उद्यान में आयोजित होगा।

यह महायज्ञ उत्तरवाहिनी खरकई नदी के तट पर 10 सालो से  आयोजित होता रहा है। आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी। 6 जनवरी सुबह 7 बजे से यज्ञ स्थल से पान दुकान चौक, शिव मंदिर, से एस टाइप से होकर हरिओम नगर शिव काली मंदिर से लेकर लक्ष्य अपार्टमेंट के पास खरकई नदी से जलभर कर वापस लौटेंगे। जलयात्रा में 3 हजार महिलाएं, 6 घोड़े, एक रथ पर शिव परिवार के साथ झांकियां निकलेगी जो आकर्षक का केंद्र होगा।

6 जनवरी को संगीतमय सुंदर कांड का पाठ 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा। 6 जनवरी से ही रामकथा सुनाने अयोध्या धाम से जगत गुरु सर्वेश्वराचार्य पधार रहे हैं जो 9 दिनों तक पाठ करेंगे। 7 जनवरी से भागवत कथा स्वामीजी के मुखारविंद से श्रद्धालु भक्तों के लिए आयोजित होगा। प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक भी होगा। 13 जनवरी को यज्ञस्थल पर गोपालाचारी जी का पुण्यतिथि मनाया जाएगा। महायज्ञ का समापन 14 जनवरी को अववृत स्नान के बाद विशाल भंडारा के साथ होगा।

प्रेस वार्ता में  एके श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे और शिवपूजन जी, मुख्य संरक्षक शंभूनाथ सिंह, देवांग चंद्र मुखी, कोषाध्यक्ष लखी नारायण ओझा, सह कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, अनिल तिवारी, मनोज शर्मा, शशिकांत तिवारी, विद्यार्थी पांडेय, मनमोहन चौबे, मनोज चौधरी, सुनील कुमार सिंह, जय प्रकाश मेहता, जितेंद्र कुमार, इंद्रदेव जी, राजीव नयन पांडेय, डॉ डीपी शुक्ला, विनोद कुमार अग्रवाल, गायत्री शक्तिपीठ की डालिया भट्टाचार्य, उदय शंकरन, पूर्व सैनिक परिषद के सुशील जी, महेश जोशी, लक्ष्मण राय, प्रेम कुमार निर्मल आदि शामिल थे।

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक