Adityapur Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बाउरी बस्ती में वस्त्र वितरण, समाजसेवी महिलाओं ने पेश की मानवता की मिसाल

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बाउरी बस्ती में समाजसेवी महिलाओं द्वारा जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस परंपरा को निभाते हुए करीब 350 लोगों को धोती, साड़ी, लुंगी एवं गंजी का वितरण किया गया। इस नेक पहल से बस्ती के लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

Adityapur Ram Mandir Tusu Parv: आदित्यपुर: मकर संक्रांति और टूसू पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बांटे कंबल और साड़ियाँ

मकर संक्रांति
कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं समाजसेवी महिला अर्चना मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और पुण्य कर्म का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मकर संक्रांति के साथ शटतिला एकादशी का संयोग होने से दान-पुण्य का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे शुभ अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा कर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।

मकर संक्रांति

इस सेवा कार्य में अर्चना मिश्रा के साथ अदिति शैल मिश्रा, कंचन झा, सावित्री देवी, आभ्या मिश्रा सहित अन्य समाजसेवी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वस्त्र दान किया। महिलाओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है और इस तरह के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

http://चाईबासा : मकर संक्रांति और टुसू पूजा में विभिन्न जगह शामिल हुए विधायक निरल पूर्ति, त्योहार की दी सभी को बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *