Adityapur: आदित्यपुर क्षेत्र में बुधवार शाम शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्ररम का निशान जुलूस निकाला गया. अखाड़ा स्थल से निकलकर निशान जुलूस दिन्दली बाजार होते हुए आदित्यपुर थाना पहुँचा तथा वहाँ खेल-करतब का प्रदर्शन करने के बाद शेरे पंजाब चौक, ईमली चौक होते हुए वापस अखाड़ा स्थल पहुंचा.

मुस्लिम बस्ती में शहीद-ए-इस्लाम मोहर्ररम अखाड़ा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें झामुमो के केन्द्रीय सचिव गणेश चौधरी तथा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर अखाड़ा के लाईसेंसी मंजूर आलम, सदर मो0 शेख युनूस, मो शेख हसन, मेहबूब अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं, पुराना अखाड़ा के द्वारा मुस्लिम बस्ती के एच रोड में भी सम्मान समारोह आहूत किया गया. इस मौके पर अखाड़ा के लाईसेंसी मो0 नूरजहां, शेख युसूफ, मोहर्ररम अली, इमरान लाला, अकरम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









