Adityapur Municipal ElectionJMM candidate: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: एकजुट हुई झामुमो, प्रत्याशी भुगलु सोरेन ने शकुंतला महाली का जताया आभार; कहा- ‘पेयजल संकट दूर करना पहली प्राथमिकता’

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खेमे से एकजुटता की बड़ी तस्वीर सामने आई है। झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा माझी ने पार्टी की नेत्री शकुंतला महाली द्वारा पार्टी हित में अपना नाम वापस लिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आयोजित एक प्रेस वार्ता में भुगलु सोरेन ने शकुंतला महाली और पार्टी पदाधिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
​पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

​भुगलु सोरेन ने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से नगर निगम चुनाव में झामुमो की जीत सुनिश्चित की जाएगी।

Adityapur Election HighCourt: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन रद्द होने पर वार्ड 24 के प्रत्याशी अभि मुखी पहुँचे हाईकोर्ट, दो अलग निर्वाचन पदाधिकारी के विरोधाभासी निर्णय; प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव
​20 साल के ‘एकतरफा’ शासन पर साधा निशाना

​वर्तमान व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए भुगलु सोरेन ने कहा, “बीते 20 वर्षों से आदित्यपुर नगर निगम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक ही पार्टी विशेष का दबदबा रहा है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर विकास कोसों दूर है और जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।”

​विकास का विजन: पानी और बाजार पर फोकस

​प्रेस वार्ता के दौरान भुगलु ने अपने चुनावी एजेंडे और विकास के विजन को साझा किया:
* ​पेयजल संकट का समाधान: पूरे नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की किल्लत एक गंभीर मुद्दा है। भुगलु ने इसे ‘युद्ध स्तर’ पर हल करने को अपना सबसे बड़ा चुनावी वादा बताया।
* ​दिन्दली बाजार का कायाकल्प: उन्होंने कहा कि आदित्यपुर दिन्दली बाजार को व्यवस्थित कर एक आधुनिक और बेहतर बाजार के रूप में स्थापित करने की योजना तैयार की जाएगी, जिससे व्यापारियों और आम जनता दोनों को लाभ मिले।

http://Adityapur Municipal Election JMM: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: शकुंतला माहाली ने डब्बा सोरेन के पक्ष में छोड़ी चुनावी दावेदारी, गणेश महाली बोले- पार्टी की जीत सुनिश्चित करना लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव