आदित्यपुर: “द क्रूज” होटल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन, बॉलीवुड सिंगर अरुण देव ने झुमाया, डीजे पर देर रात तक थिरके लोग

Adityapur: आदित्यपुर स्थित द क्रूज डीलक्स होटल में 31 दिसंबर की रात नए साल के स्वागत का जश्न मनाया गया. बॉलीवुड फेम सिंगर जमशेदपुर के अरुण देव ने कार्यक्रम में गीतों से समा बांध लोगों को खूब झुमाया. वहीं डीजे के धुन पर भी लोग खूब थिरकते रहे।

नए साल का जश्न मनाते लोग
जेमलॉक इवेंट्स द्वारा आयोजित किए गए न्यू ईयर सेलिब्रेशन में शहर के लोगों ने दिल खोलकर नए साल का स्वागत किया. कार्यक्रम की मेजबानी चंडीगढ़ से आए सुरजीत सिंह ने किया. इस मौके पर यहां लोगों के बीच स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसे गए. फैमिली गैदरिंग के साथ यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल के निदेशक हरजीत सिंह “बिट्टू” और हरपिंदर सिंह “रॉकी” की देखरेख में आयोजित किया गया था. जिसमें शहर के कई गणमान्य शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *