Adityapur News: आदित्यपुर: भव्य रूप से मनेगी बाबासाहेब की जयंती, स्थापित होगी आदमकद प्रतिमा, समन्वय समिति की बैठक में शोभा यात्रा और जयंती समारोह की तैयारियों पर बनी सहमति

आदित्यपुर

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर-2 के अंबेडकर चौक स्थित पीएम कॉम्प्लेक्स में रविवार को एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व तैयारियां और उनकी प्रतिमा स्थापना सुनिश्चित करना था।

Adityapur Deputy Mayor: आदित्यपुर: डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संभाला पदभार, झामुमो नेता सन्नी सिंह ने दी बधाई , कहा युवा सोच से होगा नगर निगम का सर्वांगीण विकास

 

आदित्यपुर

लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि इस वर्ष बाबासाहेब की जयंती को ऐतिहासिक और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र में बाबासाहेब की एक भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही, समाज में एकजुटता और बाबासाहेब के संदेशों को प्रसारित करने के लिए एक विशाल शोभा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया है।

​बैठक में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश, उमाशंकर राम, यदुनंदन राम,सुशील मंडल, एलबी शास्त्री, रवि शंकर पासवान, पवन पासवान,मनोज पासवान, दुर्गाराम बैठा, तेतर प्रसाद, विनय कुमार पासवान,सोनू कुमार पासवान, अनील मुखी, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम, वीएस राम और मनोज रजक,महिला शक्ति की भागीदारी भी सराहनीय रही, जिसमें संगीता प्रधान, आशा देवी और सरोज देवी ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए।

http://Adityapur Navratri Spiritual News: आदित्यपुर के दस महाविद्या काली स्थान में बासंतिक दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, षोडशोपचार विधि से हो रही आराधना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *